स्वाइन फ्लू: अमेरिका में आंकड़ा सौ के पार – India News
Posted on May 06th, 2009 in न्यूज । समाचार । News
01 मई 2009
रॉयटर्स
वॉशिंगटन। अमेरिका में ‘स्वाइन फ्लू’ से संक्रमित होने वाले नागरिकों की संख्या बढ़कर 109 हो गई है और इससे अभी तक एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।
रोग नियंत्रण एवं निरोधक केंद्र ने अपनी वेबसाइट में बताया कि न्यूयॉर्क में सर्वाधिक 50 तथा टेक्सास में 26, कैलिफोर्निया में 14, साउथ कैरोलिना में इस बीमारी के 10 नए मामलों की पुष्टि हुई है।
केंद्र ने बताया कि मैक्सिको के अलावा सिर्फ अमेरिका में एक व्यक्ति की अब तक इस बीमारी से मौत हुई है। 22 माह के एक मैक्सिकन बच्चे की टेक्सास में इस बीमारी से मौत हो गई थी।
Popularity: unranked [?]
Tags:

