कसाब पर भारत के खिलाफ जंग छेडने का आरोप – - Jaipur News – India News – Rajasthan News – जयपुर न्यूज
मुंबई। विशेष अदालत ने 26/11 हमले में शामिल एकमात्र जिंदा आतंकी अजमल आमिर कसाब पर भारत के खिलाफ जंग छेडने का आरोप तय किया है। मुंबई हमलों से जुडे मामले की सुनवाई कर रही विशेष अदालत के न्यायधीश एम. एल. ताहिलयानी ने कसाब पर हत्या और देशद्रोह सहित 86 आरोप तय किए गए हैं। जिनमें 72 आरोप अकेले हत्या के हैं। वहीं डकैती और आतंक फैलाने के आरोप भी कसाब पर लगाए गए हैं।
हालांकि, कसाब ने इन आरोपों से इनकार किया है। सूत्रों के अनुसार अदालत ने जब कसाब से पूछा कि उस पर लगाए गए आरोप उसे मंजूर हैं, तो उसने कहा कि वो सभी मामलों में गुनाहगार नहीं है। अदालत ने कसाब के अलावा आतंकी संगठन लश्कर-ए तैयबा के दो आतंककारियों फहीम अंसारी और सबाहुद्दीन अहमद के खिलाफ भी आरोप निर्धारित किए गए हैं। इन आतंकी हमलों में 170 से ज्यादा लोग मारे गए थे।
उल्लेखनीय है कि सरकारी वकील ने कसाब को 72 हत्याओं सहित 392 मामलों में आरोपी मानते हुए आरोप पत्र दायर किए हैं। विशेष अदालत के न्यायधीश एम एल ताहिलयानी को इस आरोप पत्र के आधार पर ही आज कसाब पर आरोप तय किए हैं। आरोप तय होने के बाद माना जा रहा है कि मुंबई हमलों की सुनवाई अब जोर पकड लेगी। विशेष अदालत में रोजाना इस मामले की सुनवाई होगी और जल्द से जल्द फैसला भी आ जाएगा। विशेष अदालत में मुकदमे की सुनवाई के दौरान मुंबई हमलों के 120-122 गवाहों के बयान अदालत के सामने लिए जाएंगे।
Popularity: 1% [?]

